कभी प्रसिद्ध नहीं होंगी.. Lady Gaga का Classmates ने उड़ाया था मजाक, सोशल मीडिया पर बना रखा था ग्रुप

Thursday, Sep 19, 2024-04:16 PM (IST)

मुंबई: Lady Gaga, संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम, आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लेकिन जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं, तो उनके कुछ सहपाठियों को लगता था कि वह कभी सफल नहीं होंगी। उन्होंने इस मजाक को गंभीरता से लेते हुए एक फेसबुक ग्रुप भी बना लिया था।

बता  दें, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान, गागा के दोस्तों ने "स्टेफनी जर्मनोटा, तुम कभी प्रसिद्ध नहीं होंगी" नाम से एक फेसबुक ग्रुप बनाया। (स्टेफनी जर्मनोटा, लेडी गागा का असली नाम है)। हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो में इस ग्रुप का जिक्र करते हुए गागा ने अपनी उपलब्धियों को साझा किया, जिस पर उन्होंने टिप्पणी की।

PunjabKesari

इस बीच उन्होंने लिखा, "कुछ लोग जिनके साथ मैं कॉलेज गई थी, उन्होंने इस ग्रुप को बनाया था। जब लोग आप पर संदेह करते हैं या आपको नीचा दिखाते हैं, तो आपको हार नहीं माननी चाहिए। आगे बढ़ते रहना चाहिए।" उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के टिश स्कूल ऑफ द आर्ट्स से पढ़ाई की थी, लेकिन 2005 में उन्होंने इसे छोड़ दिया था।

PunjabKesari

अभिनय में भी कदम
लेडी गागा सिर्फ गाने में ही नहीं, बल्कि अभिनय में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। दर्शक उन्हें 2019 में आई फिल्म "जोकर" के सीक्वल "जोकर: फोली ए डेक्स" में देखेंगे। इस फिल्म में उनका और वॉकिन फिनिक्स का जोड़ी देखने को मिलेगा। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PunjabKesari

उपलब्धियों की लंबी सूची
Lady Gaga की उपलब्धियों की बात करें, तो उन्होंने एक ऑस्कर, 13 ग्रैमी पुरस्कार, दो गोल्डन ग्लोब, 18 एमटीवी म्यूजिक वीडियो पुरस्कार और 10 बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार जीते हैं। उनकी पहली एल्बम "द फेम" 2008 में रिलीज हुई थी।

एक्ट्रेस की कहानी हमें यह सिखाती है कि विश्वास और मेहनत से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News