कभी इतने मोटे और अजीब दिखते थे अर्जुन कपूर, एेसे बनाया FAT से FIT LOOK

Saturday, Dec 23, 2017-04:01 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें उन्होंने काफी हिट फिल्में भी दी हैं। वैसे अर्जुन का फिल्मी करियर इतनी आसान नहीं था क्योंकि उनकी फिजिक हीरो जैसी नहीं थी।

PunjabKesari

फिल्मों में आने से पहले उनका वजन 140 किलो था। लेकिन सलमान खान की इंस्पिरेशन से अर्जुन ने अपनी फिजिक पर काम किया और 50 किलो वजन घटाया। 2012 में उन्होंने फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, एक्टिंग में किस्मत आजमाने से पहले उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी काम किया।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो अर्जुन जब 22 साल के तब उनका वजन 140 किलो था। उन्हें अस्थमा भी था। ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मोटापा उनकी लाइफ का एक हिस्सा था।

PunjabKesari

वे कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे। इसी दौरान सलमान खान से उन्हें इंस्पिरेशन मिली और उन्होंने अपना वजन कम करने की प्लानिंग की। सलमान ने उनसे कहा था यदि वे वजन कम कर ले, तो हीरो बन सकते है। यही वो पल था जब अर्जुन ने एक्टर बनने के लिए अपना वजन कम करने की सोची।

PunjabKesari

बता दें कि अर्जुन जल्द ही डायरेक्टर दिबाकर बैनर्जी अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News