नहीं रहे 'भाबीजी घर पर हैं' के ये दिग्गज राइटर, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर

Monday, Mar 24, 2025-06:29 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद शाॅकिंग खबर सामने आई है। 'भाबीजी घर पर हैं' शो के लेखक मनोज संतोषी का निधन हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि लेखक पिछले  काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज संतोषी को लिवर कैंसर था, जिसके कारण उन्होंने अपनी जिंदगी की जंग हार दी। उनका अपने परिवार के बीच अपने होमटाउन अलीगढ़ में आज सुबह निधन हो गया।

कविता कौशिक ने की थी प्रार्थना की अपील

कुछ समय पहले, एक्ट्रेस कविता कौशिक ने सोशल मीडिया के जरिए मनोज संतोषी की हालत के बारे में जानकारी दी थी और फैंस से उनके लिए प्रार्थनाएं करने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि मनोज संतोषी ने दशकों तक देश को हंसाया है और अब वह जिंदगी की सबसे अहम जंग लड़ रहे हैं। हालांकि, अब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

PunjabKesari

मनोज संतोषी का योगदान

मनोज संतोषी को खासतौर पर उनके कॉमेडी शोज के लिए जाना जाता था। वह 'FIR', 'हप्पू की उलटन पलटन', 'जीजाजी छत पर हैं', 'मे आई कम इन मैडम?' और 'यस बॉस' जैसे सुपरहिट शोज के लेखक रहे हैं। वह अपनी लेखनी के जरिए दर्शकों को खूब हसांते थे।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोज संतोषी के निधन से इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। उनके निधन की पुष्टि अभी तक उनके परिवार ने नहीं की है, न ही 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोडक्शन हाउस ने कोई आधिकारिक जानकारी दी है। फैंस और सेलेब्स उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। मनोज संतोषी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और वह अपनी लेखनी के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

 

 

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News