Bollywood Top 10: फेमस एक्टर मडेनूरु मनु गिरफ्तार, विमान हादसे में म्यूजिक इंडस्ट्री की नामी शख्सियत डेव की मौत

Friday, May 23, 2025-05:16 PM (IST)

मुंबई. कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में गुरुवार तड़के हुए एक विमान हादसे ने सबको हिला कर रख दिया है। वहीं, इस घटना ने म्यूजिक इंडस्ट्री की एक नामी हस्ती को भी हमसे छीन लिया है। इस दुर्घटना में हिवी रॉक और इंडिपेंडेंट म्यूजिक सीन के एक बेहद प्रभावशाली और फेमस टैलेंट एजेंट डेव शापिरो की मौत हो गई है। वहीं, कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मडेनूरु मनु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्टर को एक महिला कलाकार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर यौन शोषण, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

सलमान की सुरक्षा में फिर हुई चूक! घर में जबरन घुस रही महिला हिरासत में, दो दिन पहले एक लड़का भी हुआ था गिरफ्तार

 

एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठ रहे हैं।पहले एक्टर के घर में एक नौजवान लड़का घुसा और दो दिन बाद ही एक महिला को भी ऐसा ही करते देखा गया। जी हां, मुंबई पुलिस ने गुरुवार सुबह एक महिला को हिरासत में लिया जिसने कथित तौर पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अवैध रूप से घुसने की कोशिश की।

 

फिल्म 'मां' की रिलीज से पहले दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं काजोल

 

बॉलीवुड की चुलबुल एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच काजोल कोलकाता पहुंच दक्षिणेश्वर काली मंदिर में नतमस्तक हुई। यहां एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां' की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। मंदिर में एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला।एक्ट्रेस ने स्किन कलर की पतले बॉर्डर की साड़ी पहनी है। काजोल ने अपना लुक सेटल मेकअप, बालों में बन बनाकर और पल्लू को कंधे पर लेकर पूरा किया है।

 

'अभी रात है, सुबह सूरज चमकेगा' सलमान खान ने सूरज पंचोली संग मिलाया हाथ

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान  अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। गुरुवार को एक शख्स उनके घर में घुस गया जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सलमान की इतनी सिक्योरिटी होने के बाद भी ये शख्स उनके घर में घुस गया। इन सब टेंशन के बीच सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। इस तस्वीर में सलमान सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि भाईजान ने सूरज पंचोली के साथ अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।इस फोटो में जिसमें दोनों एक टेबिल पर सिर नीचे रखकर बैठे हुए हैं और हाथ के साइड से देख रहे हैं। 

बिकिनी डायमंड बैग लेकर Cannes रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला, बेज कलर के गाउन में दिखाया किलर फिगर

 

 फ्रांस की कान सिटी में आयोजित किए गए दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक से बढ़कर एक फैशन स्टाइल देखने को मिल रहे हैं। अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल से तीन लुक सामने आ चुके हैं और तीनों की वजह से ही वो सुर्खियों में बनी रहीं। अब एक बार फिर उर्वशी के नए लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.।वो रेड कार्पेट पर एक ऐसा बैग लेकर आईं हैं जो चर्चा का हिस्सा बन गया है।उन्होंने इस बैग के साथ फोटोशूट भी करवाया है। उर्वशी ब्रा डिजाइन का बैग लेकर रेड कार्पेट पर आई हैं। उनके बैग ने नेकलेस भी पहना है. उनका ये बैग खूब वायरल हो रहा है। रेड कार्पेट पर वो अपने बैग को खूब फ्लान्ट कर रही हैं।

 

फिर शुरू होगा 'इंडियाज गॉट लेटेंट' !समय रैना ने 'हिंट' देते हुए कहा-'अच्छी चीज में समय लगता है'

 

पाॅपुलर यूट्यूबर और स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना  साल की शुरुआत में अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर सुर्खियों में रहे।उनके और रणवीर अल्लाहबादिया की अभद्र टिप्पणी के कारण जो विवाद हुआ था, उससे उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। केस भी हो गया था जिस कारण चैनल से सभी एपिसोड्स भी हटा दिए गए थे। वहीं अब आखिरकार समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के साथ कमबैक कर रहे हैं। दरअसल, एक ब्रांड के प्रचार के दौरान पॉडकास्टर राज शामनी ने सवाल किया कि क्या कभी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' वापस आएगा? इस पर यूट्यूबर ने आड़ा-तिरछा जवाब दिया लेकिन समझने वाले इशारा समझ गए।

 

एक साबुन की डील और रातोंरात मालामाल हो गईं 35 की ये हसीना,दीपिका-कैटरीना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा को भी कर गई फेल 

 

साउथ से बॉलीवुड में आ चुकी मिल्की ब्यूटी कही जाने वाली तमन्ना भाटिया से जुड़ी बड़ी खबर है। खबर है कि एक्ट्रेस के हाथ ऐसी डील लगी है जिसके सामने दीपिका-कैटरीना तो क्या प्रियंका भी फेल हैं। ये डील 2 साल 2 दिन की है जिसके लिए उन्हें करीबन 6.2 करोड़ मिलेंगे। 

 

'बाबू भैया' ने छोड़ी 'हेरा फेरी 3' तो रो पड़े अक्षय कुमार! डायरेक्टर ने बताया हाल

 

परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' अचानक बीच में दी। इसकी वजह अभी तक खुलकर सामने नहीं आई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफ़रेंस के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। अब इस मामले पर डायरेक्टर प्रियदर्शन का बयान सामने आया है। प्रियदर्शन ने एक वेबपोर्टल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि परेश के इस फैसले से उनके को-एक्टर अक्षय कुमार को कितना बड़ा झटका लगा है। 

 

विमान हादसे में म्यूजिक इंडस्ट्री की नामी शख्सियत डेव शापिरो की मौत, सैन डिएगो में क्रैश हुआ प्लेन
 

कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में गुरुवार तड़के हुए एक विमान हादसे ने सबको हिला कर रख दिया है। वहीं, इस घटना ने म्यूजिक इंडस्ट्री की एक नामी हस्ती को भी हमसे छीन लिया है। इस दुर्घटना में हिवी रॉक और इंडिपेंडेंट म्यूजिक सीन के एक बेहद प्रभावशाली और फेमस टैलेंट एजेंट डेव शापिरो की मौत हो गई है। वह अभी महज 42 साल के थे।

 

'बिग बॉस' के दीवाने हो जाएं हैप्पी, कंफर्म हुआ शो का 19वां सीजन, जाने कब होगा ऑन एयर
सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस देखने वाले दर्शकों के लिए एक गुड न्यूज है। 'बिग बॉस 18' के बाद इसके नए सीजन को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था। कहा जा रहा था कि कलर्स टीवी और प्रोडक्शन हाउस बनीजाय एशिया के बीच अनबन के चलते इस बार शो कैंसिल हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। अब यह कंफर्म हो गया है कि शो जरूर होस्ट किया जाएगा।

 

कन्नड़ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मडेनूरु मनु गिरफ्तार, महिला ने लगाए यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप
 
कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मडेनूरु मनु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्टर को एक महिला कलाकार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर यौन शोषण, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में हलचल मच गई है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News