चोरी-छिपे बॉलीवुड अभिनेत्री ने विदेश में कराई बेटी की शादी, Pics

Thursday, Oct 01, 2015-01:18 PM (IST)

मुंबई : बॉलीवुड की एक मशहूर ‌अभिनेत्री मुमताज ने अपनी दूसरी की बेटी की शादी कर दी है। मुमताज की छोटी बेटी तान्या मधवानी की शादी ब्रीटिश नागरिक मार्को से हुई है। उनकी पहली बेटी की शादी अभिनेता फरदीन खान से हुई है।

ये शादी लंदन में बेहद निजी लोगों के मौजूदगी में हुई। इसमें बॉलीवुड की दुनिया से बेहद कम लोग पहुंचे थे।तस्वीरों में बस बॉलीवुड अभिनेत्री सोफी चौधरी ही हैं, जो इस समारोह में ‌दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं।

असल में सोफी चौधरी, मुमताज की बेटी तान्या की खास दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती लंदन में ही हुई थी। तान्या पढ़ाई के दिनों से ही लंदन में ही रहती हैं। इसलिए सोफी भारत से खास तैयारी करके लंदन शादी में शरीक होने पहुंची थीं।

 यह शादी पूरी तरह इंग्लैंड की रीति-रिवाज से हुई। यहां शादी के बाद तान्या और उनके पति ने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। वहीं कुछ दिन पहले खुद तान्या ने मार्को की ओर दी गई अंगुठी को सोशल मीडिया में डाला था और अपने सगाई की जानकारी दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News