सुहाना हीरोइन, आर्यन डायरेक्टर और छोटा बेटा बनेगा सिंगर, अबराम ने गिटार के साथ गुनगुनाया 'डाई विद ए स्माइल'
Wednesday, Feb 26, 2025-02:09 PM (IST)

मुंबई: शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान अक्सर अपनी क्यूटनेस से लोगों के बीच छाए रहते हैं। अब अबराम खान का एक टैलेंट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है। अबराम का एक्स पर सामने आए एक इनसाइड वीडियो में अबराम को एक स्कूल इवेंट में गिटार बजाते हुए देखा गया।
इतना ही नहीं अबराम लेडी गागा और ब्रूनो मार्स का ग्रैमी विनिंग सॉन्ग 'डाई विद ए स्माइल' भी गाते हुए नजर आ रहे हैं।बता दें कि अबराम खान को गिटार बजाना बहुत पसंद है। शाहरुख की को-स्टार आलिया कुरैशी ने बताया था कि अबराम के पास स्टूडियो है और उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद है।
AbRam Khan singing “Die with a smile” @iamsrk pic.twitter.com/oAyESfsWHY
— Nidhi (@SrkianNidhiii) February 25, 2025
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 2023 में फिल्म जवान, पठान और डंकी में देखा गया था। अब शाहरुख खान को सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा। इस फिल्म में सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं।