राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस ने बताया, उस दौर में ऐसे कपड़े बदलती थीं हीरोइनें

Wednesday, Feb 12, 2025-06:52 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातोंरात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी हाल ही में 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने 80 के दशक में बॉलीवुड में काम करने के अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उस समय एक्ट्रेसेस को कपड़े बदलने में कितनी दिक्कतें होती थीं।

PunjabKesari

शो में होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने जज मलाइका अरोड़ा से मजाक में पूछा कि आजकल की हीरोइनों के साथ इतनी बड़ी टीम क्यों चलती है। इस पर मलाइका ने हंसते हुए कहा कि इस बारे में बात करना मुश्किल है। फिर मंदाकिनी ने बताया कि उनके समय में हालात कितने अलग थे। उन्होंने कहा कि अगर शूटिंग स्टूडियो में होती थी, तो मेकअप रूम मिल जाता था, लेकिन आउटडोर शूटिंग के समय कपड़े बदलना बहुत मुश्किल हो जाता था।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

मंदाकिनी ने बताया कि उस वक्त आउटडोर लोकेशन पर कपड़े बदलने के लिए आसपास के घरों में जाना पड़ता था। वह और उनकी टीम पास के घरों के लोगों से रिक्वेस्ट करते थे कि क्या उन्हें कुछ समय के लिए एक कमरा मिल सकता है। अगर कोई घर नहीं मिलता, तो सेट के लोग मिलकर पर्दा बनाकर खड़े हो जाते थे और उसी के बीच कपड़े बदलने पड़ते थे। उस समय यह सब करना मुश्किल लगता था, लेकिन सभी एक्ट्रेसेस को यही झेलना पड़ता था, इसलिए उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया।

PunjabKesari

बता दें कि मंदाकिनी ने साल 1985 में 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। हालांकि, इसके बाद मंदाकिनी ने कुछ ही फिल्में कीं और फिर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं।


 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News