अनिल कपूर की मां के निधन के बाद सांत्वना देने पहुंचे आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी साथ आईं नजर
Sunday, May 04, 2025-02:49 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया, जिससे पूरा कपूर खानदान बेहद सदमे में हैं। इस दुख के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग कपूर फैमिली का ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। इसी बीच बीते दिन आमिर खान भी इस मुश्किल घड़ी में अनिल कपूर और उनके परिवार को सहारा देने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में देखा जा सकता है कि आमिर खान और गौरी गाड़ी से उतरने के बाद सीधा अनिल कपूर के घर चले गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आमिर के चेहरे पर मायूसी और उदासी साफ झलकी। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी कैजुअल लुक में काफी मायूस सी दिखीं।
काफी समय से बीमार थीं अनिल कपूर की मां निर्मल
बता दें, अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर काफी समय से बीमार थीं और धीरूभाई कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन 90 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया थीं। शनिवार 3 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।