31 साल बाद सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी आमिर-सलमान की 'अंदाज़ अपना अपना', भाईजान ने यूं व्यक्त की खुशी

Monday, Apr 07, 2025-03:49 PM (IST)

मुंबई. 1994 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म 31 साल बाद फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

PunjabKesari


सलमान खान ने फिल्म अंदाज़ अपना अपना की री-रिलीज़ पर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए फेसबुक पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, अमर प्रेम का अंदाज़ वापस आ गया है... #अंदाज़अपनाअपना 25 अप्रैल 2025 को पूरे देश में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होगी।

इससे पहले इस फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। निर्माताओं के आधिकारिक पोस्ट में लिखा गया है, पागलपन को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए! अंदाज़ अपना अपना 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होगी। बड़े पर्दे पर कल्ट क्लासिक का अनुभव करें! 4के और डॉल्बी 5.1 में रीस्टोर और रीमास्टर्ड। ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ होगा।


बता दें, फिल्म अंदाज़ अपना अपना में आमिर खान और सलमान खान के अलावा रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News