बच्चन परिवार की लाड़ली हुई 8 साल की, ऐश्वर्या को करती हैं कॉपी
Saturday, Nov 16, 2019-01:56 PM (IST)
बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्टर्स ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या शनिवार को आठ साल की हो गईं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 2007 में शादी की और 2011 में चार साल बाद आराध्या का वेलकम किया। आराध्या उनकी इकलौती बेटी हैं और परिवार में सभी की लाडली है। आराध्या बच्चन बच्चन परिवार की आंखों का तारा हैं। ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के बारे में बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनमें परम्पराओं और संस्कारों का विकास स्वाभाविक तौर पर हुआ हैं। उनके बर्थडे को सेलिब्रेट करने हम यहां लाए हैं परिवार के साथ उनकी कुछ बेहतरीन तस्वीरें:

Aaradhya Bachchan Pictures

ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में कहा था, ‘ “हमारी फैमिली में एक कॉमन चीज़ है कि हम भारतीय होने को एंजॉय करते हैं। हम सभी फैस्टिवल और कल्चर की विविधताओं को खुलकर एंजॉय करते हैं। हम खुले विचारों वाले भी हैं। हम भारतीयता को मानते हैं और हम एक ग्लोबल सिटीजन भी हैं।"

Aaradhya Bachchan Images

एक अन्य इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था, ‘आराध्या बहुत क्यूट बच्ची है। वह जानती हैं कि हम आर्टिस्ट हैं, जो फिल्मों में और टीवी पर दिखते हैं। उसे यह भी पता है कि उसकी दादी मां पार्लियामेंट जाती है लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह इसको ज्यादा सीरियस ले पाई है कि मेरे माता-पिता और दादा-दादी बहुत पॉपुलर लोग हैं। हमने उसके लिए सबकुछ नॉर्मल रखने की पूरी कोशिश की है। उसकी मां ऐश्वर्या उसे सब सिखाती है।"
