''बहुत मेहनत की है यहां तक...''अभिषेक कुमार ने मुंबई में खरीदा पहला घर, 31वें जन्मदिन पर शेयर की सपनों के आशीयाने की तस्वीरें

Wednesday, Aug 27, 2025-11:46 AM (IST)

मुंबई: 'बिग बॉस 17' और 'लाफ्टर शेफ्स 2' फेम अभिषेक कुमार ने आखिरकार अपना पहला घर मुंबई में खरीद लिया है। 26 अगस्त को अभिषेक कुमारकुछ तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि कितनी मेहनत और बलिदान से ये आशियाना अपने नाम किया है। उन्होंने अपने 31वें बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया।

 

PunjabKesari


अभिषेक कुमार लंबे समय से घर खरीदना चाह रहे थे। अब अब वह सपना पूरा हुआ। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए घर की फोटो शेयर की और एक इमोशनल पोस्ट लिखा- 'मुंबई के नए घर का श्री गणेश। सबसे पहलेतो आप सबका दिल से शुक्रिया। इतना प्यार और इतनी प्यारी-प्यारी बर्थडे विशेज देने के लिए। आज आप सबके प्यार की वजह से मेरी मेहनत और परिवार के आशीर्वाद से मैंने अपना एक बहुत बड़ा सपना पूरा कर लिया।'

PunjabKesari

अभिषेक कुमार ने आगे लिखा-'मुंबई में मेरा पहला छोटा सा प्यारा सा घर खरीद कर। इतना अच्छा लग रहा है कि क्या बताऊं। बहुत मेहनत की है यहां तक पहुंचने के लिए। बहुत कुछ सैक्रिफाइस किया है और उतना ही प्यार आप सबने दिया है। बस आप सब अपना प्यार ऐसे ही बनाकर रखना। मैं मेहनत करता जाऊंगा और आप सबको बहुत गर्व महसूस करवाऊंगा। जन्मदिन की बधाई के लिए शुक्रिया। सभी को मेरा प्यार।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)

 वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में इनका एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, जिसको लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके अलावा दोनों 'पति पत्नी और पंगा' में भी दिखाई देंगे।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News