भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे संजय मिश्रा, बोले-''एक बार और आएंगे''
Saturday, Feb 01, 2025-10:24 AM (IST)
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर संजय मिश्रा हाल ही में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।इसके बाद नंदी हाल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया।
संजय मिश्रा ने धार्मिक यात्रा के बारे में बताया कि वह भोपाल में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीन बार पहले भगवान महाकाल की शरण में आ चुके हैं और एक बार फिर आने की इच्छा है।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पहले भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे लेकिन महाकाल लोक के निर्माण के बाद यहां पर फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जो एक बार आ जाता है वह बार-बार आने की इच्छा रखता है।
संजय मिश्रा एक भारतीय फिल्म में कॉमेडियन एक्टर है इन्होंने अधिकतर हिन्दी फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में भी एक्टिंग की हैं। 2015 में इन्हें आंखों देखी के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर से नवाजा गया।