मटन की जगह परोसा बीफ! इस एक्टर-यूट्यूबर का चढ़ा पारा, पुलिस ने की ये कार्रवाई
Sunday, Feb 01, 2026-01:27 PM (IST)
मुंबई. सोशल मीडिया पर हाल ही में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, हाल ही में एक बंगाली एक्टर, यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि कोलकाता के एक रेस्तरां में उन्हें प्रतिबंधित मांस सर्व किया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट के वेटर को गिरफ्तार कर लिया है।
एक्टर सायक चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में रेस्टोरेंट में प्रतिबंधित मांस परोसे जाने की बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अनजाने में उन्होंने इसका सेवन कर लिया। बाद में जानकारी होने पर उन्होंने वेटर से इस बारे में पूछताछ की। सायक के इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा और उन पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया जाने लगा। बाद में सायक ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया।
A Hindu Food Vlogger & Influencer Sayak Chakraborty and his friends were intentionally served Beef steak instead of mutton steak at #Olypub, one of Kolkata's renowned resto-bar situated at #ParkStreet Kolkata. He registered a complaint, but to his surprise the staff made fun of… pic.twitter.com/8su4zjw9mO
— Sourish Mukherjee (@me_sourish_) January 31, 2026
इसके बाद सायक ने ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए एक अन्य पोस्ट शेयर किया और कहा कि राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर सायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक धर्म विशेष का वेटर सायक व उनकी फ्रेंड से गलत डिश परोसे जाने पर माफी मांग रहा है। सायक कहते हैं उन्होंने मटन स्टिक ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें बीफ स्टिक दिया गया। जबकि उन्होंने वो ऑर्डर ही नहीं किया था। क्या मजाक चल रहा है, जहां पर। इस दौरान उनकी फ्रेंड भी यह बोलती नजर आ रही है कि उन्हें गलती से खिलाया गया और अब माफी मांग रहे हैं। यह काफी नही है। वे ब्राह्मण हैं और रेस्तरां ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस दौरान दोनों काफी गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
