कॉमेडियन कुणाल कामरा की स्पोर्ट में उतरी एक्ट्रेस Swara Bhaskar, एकनाथ शिंदे पर किया तीखा हमला
Tuesday, Mar 25, 2025-03:02 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक विवादित कमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, हालांकि शिंदे का नाम उन्होंने सीधे तौर पर नहीं लिया था। इस टिप्पणी के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कामरा के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्वरा भास्कर ने कसा तंज
स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर की। एक पोस्ट में उन्होंने कुणाल कामरा की तस्वीर के साथ 'ट्रुथ' लिखा। वहीं, दूसरी पोस्ट में स्वरा ने एकनाथ शिंदे पर तंज कसा। उन्होंने 'हैबिटेट क्लब' का जिक्र करते हुए लिखा, 'एकनाथ शिंदे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हैबिटेट मुंबई के बाकी हिस्सों की तरह दिखे।'
कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज
कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, कामरा के खिलाफ IPC की धारा 353(1)(बी), 353(2) और 356(2) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल ने यह शिकायत दर्ज कराई है।
Maharashtra ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/FYaL8tnT1R
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 23, 2025
शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन
इससे पहले, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता राहुल कनाल के खिलाफ भी मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। खार स्थित ऑफिस में विरोध प्रदर्शन हुआ था और कुछ कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद, पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
कुणाल कामरा का विवादित वीडियो
कुणाल कामरा ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की। इस वीडियो में उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बिना नाम लिए उन्हें ‘गद्दार’ बताया था। इसके बाद, शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कामरा के खिलाफ विरोध जताया और खार स्थित कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की।
कामरा ने एक वीडियो में 'दिल तो पागल है' गाने की तर्ज पर शिंदे का मजाक उड़ाया था। इस वीडियो में कामरा ने एकनाथ शिंदे की 2022 की बगावत का जिक्र किया, जिससे शिवसेना दो गुटों में विभाजित हो गई थी।
विवाद का सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव
इस टिप्पणी के बाद यह मामला अब राजनीति और समाज के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कई इसे अपमानजनक और आपत्तिजनक करार दे रहे हैं।