Mamta Kulkarni के बाद अब 14 साल बाद इंडिया लौटी सलमान की ये हीरोइन, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Monday, Feb 10, 2025-10:24 AM (IST)

मुंबई:  90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हाल ही में भारत वापस लौटीं थी। भारत लौटते ही ममता कुलकर्णी महाकुंभ पहुंची और सन्यासी बन गई। वहीं अब ममता कुलकर्णी के बाद सुपरस्टार सलमान खान की एक और एक्ट्रेस भारत वापस आ गई है।

PunjabKesari

ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि नो एंट्री की हसीना एक्ट्रेस सेलिना जेटली हैं। जी हैं,फरदीन खान, अनिल कपूर समेत कई स्टार्स के साथ एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर कर चुकी  सेलिना जेटली पूरे 14 साल बाद इंडिया लौटी हैं।  एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है जिसके बाद फैंस के बीच हलचल बढ़ गई है। हालांकि फैंस के मन में उठ रहे सभी सवालों का एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में ही जवाब दिया। 

PunjabKesari

सेलिना ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'इंग्लिश बाबू देसी मेम : 14 साल विदेश में रहकर सिर्फ काम के लिए आमची मुंबई वापस आना… यह मज़ेदार है कि कितने ही देसी साथी चार दिन की छुट्टी पर जाते हैं और एक पूरे लहजे के साथ लौटते हैं – जैसे कि उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड में सालों बिताए हों या न्यूयॉर्क में मौज-मस्ती की हो।'

View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

अपनी बात जारी रखते हुए सेलिना ने आगे लिखा- 'इस बीच, सिंगापुर, दुबई और यूरोप में पिछले 14 सालों से एक प्रवासी महिला होने के बावजूद, मेरा अंग्रेज़ी लहजा अभी भी नहीं बदला है! वास्तव में, ऑस्ट्रिया में अपनी पहली भाषा के रूप में जर्मन बोलने से मेरी अंग्रेज़ी और भी खराब हो गई है। अब, मुंबई वापस आकर, मैं अपने दोस्तों को इंग्लिश न्यूज रिपोर्ट्स की तरह बोलते हुए सुनती हूं और मैं सोचती हूं कि मैं कहां गलत हो गई?'

सेलिना जेटली ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'जानशीन' से की थी। इसके बाद उन्हें 2004 में फिल्म 'जूली' का प्रस्ताव मिला जिसमें उन्हें एक सेक्स वर्कर की भूमिका निभानी थी। इसके अलावा उन्होंने अपना सपना मनी मनी, गोलमाल रिटर्न्स, थैंक यू समेत कई फिल्मों में काम किया है।

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करें तो 43 साल की सेलिना जेटली तीन बच्चों की मां हैं. वह अपना एक बच्चा खो चुकी हैंं। जुड़वा बच्चों के जन्म के दौरान ही एक्ट्रेस के एक बेटे की मौत हो गई थीं। वह अक्सर अपने बेटे को याद कर भावुक हुई हैं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News