वैलेंटाइन वीक में थिएटर्स में दोबारा रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा सैयारा, अहान-अनीत की केमिस्ट्री पर दर्शकों ने फिर बरसाया प्यार

Sunday, Feb 08, 2026-04:53 PM (IST)

मुंबई. एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने साल 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अपनी पहली ही फिल्म से दोनों दर्शकों के दिलों पर छा गए। न सिर्फ दिलों पर बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर भी 'सैयारा' ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। दोनों की केमिस्ट्री को पर्दे पर खूब पसंद किया गया। दरअसल, ये फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है। ऐसे में इसके मेकर्स ने वैलंटाइंस वीक पर इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है।

ये रोमांटिक फिल्म मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और अन्य शहरों में सीमित शो के साथ रिलीज की गई है। ऐसे में एक बार फिर लव बर्ड्स इस फिल्म पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

 

इस फिल्म को 7 से 14 फरवरी तक सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, वो इसे अब देख सकते हैं।

 
बता दें कि 'सैयारा' साल 2025 में जुलाई में रिलीज हुई थी। करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने देश भर में 398.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 570.00 करोड़ नोट छापे थे और विदेशों में भी इसने 171.50 करोड़ का व्यापार किया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News