गर्लफ्रेंड और बहन संग स्पॉट हुए अहान शेट्टी, कैमरा देखते ही चेहरा छिपाने लगी तान्या
Friday, Jan 04, 2019-12:40 PM (IST)

मुंबईः बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ स्पाॅट होते हैं। हाल ही में दोनों की एक बार फिर कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, ये दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए है। इस दौरान इनके साथ अहान की बड़ी बहन अथिया शेट्टी भी नजर आई।
कैमरा देखते ही तान्या मुंह छिपाने लगी। इस समय जहां अहान ब्लैक कपड़ो में नजर आए, वहीं तान्या रैड क्रॉप टॉप के साथ टाइगर प्रिंट स्कर्ट में बेहद ही हॉट लग रही थी।
अगर बात करे अाथिया की तो वो भी इस वक्त काफी ग्लैमरस लग रही थी।
बता दें कि तान्या श्रॉफ जाने माने बिजनेसमैन जयदेव श्रॉफ की बेची है।
तान्या ने लंदन स्कूल ऑफ फैशन में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है, हालांकि अभी अहान और तान्या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है।
दिलचस्प बात यह है कि अहान और तान्या के रिश्ते को सुनील शेट्टी भी अपनी हरी झंडी दे चुके है।
वहीं सुनील ने अहान से ये भी कहा है कि वह अपनी पार्टनर की इज्जत करें और उसकी केयर करें।