अलग हुईं अहान शेट्टी-तानिया श्रॉफ की राहें, 11 साल तक डेटिंग के बाद हुआ ब्रेकअप!

Saturday, Dec 23, 2023-01:32 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में गए हैं। कहा जा रहा है कि  अहान का उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपने 11 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। यह खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं।

PunjabKesari

 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अहान और तानिया को अलग हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है। वहीं, एक सूत्र ने मीडिया आउटलेट को बताया, ''यह 11 साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया। वे फिलहाल सिंगल हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके कथित ब्रेकअप के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesari


हालांकि, ब्रेकअप के दावों का अहान और तानिया ने अभी तक खंडन या पुष्टि नहीं की है।

PunjabKesari


अहान और तानिया श्रॉफ बचपन के दोस्त थे। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी स्पष्ट थे। 

 

बता दें, अहान शेट्टी दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म तड़प से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ तारा सुतारिया नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News