आंख में लगी चोट..3 महीने तक दिखना बंद..''सिंघम अगेन'' में एक्शन करना अजय देवगन को पड़ा भारी

Monday, Oct 28, 2024-09:07 AM (IST)


मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन सिंघम अगेन में नजर आएंगे। फिल्म में अजय दमदार एक्शन करते दिखेंगे हालांकि ये करना एक्टर को भारी पड़ गया। फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय हादसे का शिकार हो गए और उन्हें 3 महीने तक दिखना बंद हो गया। जी हां, आपने ठीक सुना। इसका खुलासा खुद अजय देवगन ने किया।

 

PunjabKesari

दरअसल, बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में इस बार अजय देवगन और रोहित अपनी फिल्म सिंघम अगेन प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। अजय और रोहित ने शो में खूब मस्ती की। फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान के किस्से शेयर किए।सलमान से बातचीत में अजय ने एक शॉकिंग खुलासा किया।

PunjabKesari

 

 

अजय देवगन ने बताया कि स्टंट की टाइमिंग में कुछ दिक्कत हो गई थी जिसकी वजह से शूटिंग में उन्हें चोट लग गई थी। होस्ट सलमान खान ने बताया कि शूटिंग के दौरान अजय देवगन ने उन्हें एक एक्शन सीक्वेंस दिखाया था और उनकी आंख में चोट लग गई।ये चोट इतनी गंभीर थी कि अजय ने कुछ महीनों के लिए अपना विजन खो दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

सलमान ने बताया कि गलत टाइमिंग के कारण अजय की आंख में चोट लग गई थी। अजय ने मुझे शॉट दिखाया कोई लाठी से इनको मारने आया और उसका टाइमिंग गलत चला गया था तो सीधा इनकी आंख में पड़ा। इसके बाद अजय ने कहा- विजन चला गया था 2-3 महीने।अजय ने रिकवर किया और अब वो ठीक हैं। 

PunjabKesari

फिल्म सिंघम अगेन की बात करें तो इसमें अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को लेकर काफी बज है। ये फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से क्लैश है। फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालान, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार्स हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News