दादी के निधन की खबर सुनते ही दौड़ी आईं Janhvi-Khushi, आंखों में आसूं लिए निर्मल कपूर के घर के बाहर दिखी शनाया
Friday, May 02, 2025-08:00 PM (IST)

मुंबई: कपूर फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अनिल, संजय और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। 2 मई की शाम निर्मल देवी के निधन की खबर आईं। उन्होंने 90 की उम्र में अंतिम सांस ली। निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही जाह्वनी-खुशी और पूरा कपूर परिवार अनिल कपूर के घर पहुंच गया है।
अनिल कपूर के घर के बाहर से वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों कारों से जाह्ववी, खुशी, शनाया और उनका छोटा भाई जहान और अंशुला कपूर उतरते दिख रहे हैं।
अनिल कपूर के घर पर निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही पूरा कपूर परिवार पहुंचा। खुशी, अंशुला और जहान कपूर सब इस मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा हैं हालांकि अभी कपूर परिवार में से किसी ने भी इस बारे में किसी भी तरह का कोई भी बयान या पोस्ट शेयर नहीं किया।