वायरल हुई आलिया के 250 करोड़ के बंगले की तस्वीरें तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- किसी की मर्जी के बिना....
Wednesday, Aug 27, 2025-11:59 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ मिलकर मुंबई में अपना सपनों का आशियाना बना रही हैं। जब भी कपल घर के कंस्ट्रक्शन को देखने के लिए जाता है पैपराजी उनके पीछे होती है। कुछ दिन पहले ही 250 करोड़ की लागत से बन रहे इस घर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें उनके घर की सजावट, फ्लोर और पेड़-पौधों से हुई डेकोरेशन को देखा जा सकता है। अब इसपर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की है।
आलिया भट्ट अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं-'मैं जानती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी है, कई बार आपकी खिड़की से दिखने वाला नजारा किसी और के घर होता है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको किसी के घर की वीडियो बनाने और उसे ऑनलाइन डालने का हक मिल जाता है। हमारा घर, जो अभी बन रहा है, उसकी कई वीडियो रिकॉर्ड की गई हैं और बिना हमारी जानकारी, परमिशन के कई पब्लिकेशन ने उसे शेयर किया है। यह एक साफ तौर पर प्राइवेसी का उल्लंघन है और एक सीरियस सिक्योरिटी से जुड़ा मामला भी है। किसी के पर्सनल स्पेस की फोटो या वीडियो बिना इजाजत लेना कंटेंट नहीं होता है। यह गलत बात है, इसे नॉर्मल नहीं बनाना चाहिए।'
आलिया भट्ट अपनी पाेस्ट में आगे लिखती हैं-'जरा सोचिए क्या आप यह सब सहेंगे कि आपके घर के अंदर की वीडियो कोई बनाकर सबके साथ बांट दे, वो भी आपकी जानकारी के बिना? हममें से कोई नहीं सहेगा। इसलिए मेरी एक रिक्वेस्ट, अपील है, अगर आपको ऐसा कोई कंटेंट ऑनलाइन दिखे, तो प्लीज उसे आगे न बढ़ाएं और न ही शेयर करें। मीडिया के साथियों से जो ये फोटो और वीडियो चला चुके हैं, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज इन्हें तुरंत हटा दें। थैंक्स।'
आलिया भट्ट की पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान ने रिएक्शन दिया है। वह लिखती हैं- 'यह शॉकिंग, कोई पब्लिकेशन ऐसा कैसे कर सकता है। उम्मीद है कि वे इसे तुरंत हटा देंगे। साथ ही ऐसी बातों को लेकर हर इंसान को जिम्मेदार बनना चाहिए।'
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर, विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वार' में नजर आएंगी।