हैप्पी बर्थडे बेबी...रणबीर को बाहों में भर आलिया ने लुटाया प्यार, राहा की क्यूट स्माइल ने जीता सबका दिल

Saturday, Sep 28, 2024-02:08 PM (IST)


मुंबई: बॉलीवुड के 'चाॅकलेट बाॅय' यानि एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर फैंस से लेकर उनके करीबी हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। रणबीर के खास दिन पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने भी एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया मगर हमेशा की तरह इस बार भी सारी लाइमलाइट उनकी बेटी राहा ही लूट ले गई।

PunjabKesari

 

पहली तस्वीर में रणबीर आलिया बेटी राहा के  हैं जो पेड़ को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में राहा की प्यारी सी स्माइल हर किसी का दिल जीत रही है।

PunjabKesari

दूसरी तस्वीर में रणबीर राहा को गोद में लिए दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में रणबीर आलिया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

चौथी में रणबीर और राहा अस्तबल में हैं, जहां वह पापा का हाथ थामे दिख रही है। इन प्यारी सी तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा-'कभी-कभी आपको बस एक विशाल हग की आवश्यकता होती है .. जिससे आप जीवन को एक जैसा महसूस करते हैं 🫶 जन्मदिन मुबारक हो बेबी। 

PunjabKesari

रणबीर और आलिया ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया था। रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट से शादी रचाई थी। शादी के सात महीने बाद कपल 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा के पैरेंट्स बने हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News