इंटरनेट पर छाई रणबीर-आलिया की बेटी की तस्वीर, स्विमसूट में बेहद क्यूट लगीं राहा

Wednesday, Nov 13, 2024-11:36 AM (IST)

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर उन स्टार किड्स में से एक हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। छोटी कपूर राजकुमारी अपनी नीली आँखों और ढेर सारी क्यूटनेस के साथ राज कपूर की विरासत को आगे बढ़ा रही है।

PunjabKesari

यह कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर अली खान के बाद राहा ने अपने माता-पिता की फैन फॉलोइंग को भी पीछे छोड़ दिया है। अब राहा की एक अनदेखी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

हाल ही में आलिया और रणबीर के फैन पेज ने राहा की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में हम नन्हीं राहा को पिंक कलर के स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए देख सकते हैं। उसने स्विमिंग हैट भी पहनी हुई थी और हाथ में प्यारा गुलाबी चश्मा थामे हुए थी।

PunjabKesari

6 नवंबर, 2024 को आलिया ने अपनी ज़िंदगी की सबसे अहम तस्वीर शेयर की - जिसमें उनके पति रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा कपूर नज़र आ रही हैं। तस्वीर में हम रणबीर और आलिया को सफ़ेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए देख सकते हैं। दूसरी तरफ, उस समय की नन्ही बच्ची राहा ने व्हाइट कलर की वनसी पहनी हुई थी। राहा अपनी मम्मी आलिया की बाहों में शांति से सो रही थी और रणबीर दोनों को गले लगाया था।  


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News