''पुष्पा 2: द रूल'' का नया पोस्टर जारी, कुर्सी पर बैठे अल्लू अर्जुन का दिखा स्वैग

Thursday, Oct 17, 2024-04:44 PM (IST)

 बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस को बेसबरी से इंतजार है। इसी बीच इसके मेकर्स ने फिल्म से अल्लू अर्जुन का  नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और इस पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

 

पोस्टर में अल्लू अर्जुन को एक कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है। एक्टर का इस दौरान दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है और वह किसी सोच में डूबे नजर आ रहे हैं।


यह फिल्म, ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, इंतजार का वक्त कम हो रहा है। पुष्पा राज और उसके ब्लॉकबस्टर रूल को देखने के लिए 50 दिन बचे हैं।

बता दें, 'पुष्पा 2: द रूल' पुष्पा राज की दिलचस्प यात्रा को पेश करेगी, जब वह स्मगलिंग और शक्ति की जोखिम भरी दुनिया में प्रवेश कर रहा होगा। अल्लू अर्जुन ने इस किरदार को निभाया है और इस बार कहानी में ज्यादा गहराई होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2:द रूल 06 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News