शेफाली जरीवाला के अलावा इन दिग्गज कलाकारों ने भी 2025 में छोड़ दी दुनिया
Monday, Jun 30, 2025-01:55 PM (IST)

बॉलीवुड डेस्क: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। इस साल 2025 में शेफाली जरीवाला के अलावा कई बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। आईऐ जानते है कि कौन से कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा-
शेफाली जरीवाला
फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' गाने से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। उनका 27 जून शुक्रवार को अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। इसके अलावा साल 2025 में दुनिया ने और भी कई बड़े कलाकारों को खो दिया।
आलोक चटर्जी
थिएटर आर्टिस्ट और मशहूर एक्टर आलोक चटर्जी ने भी साल 2025 की शुरुआत में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। सूत्रों के अनुसार वह काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। जिसकी वजह से शरीर के अंगो ने काम करना बंद कर दिया और 6 जनवरी 2025 को उनका निधन हो गया।
प्रीतिश नंदी
प्रीतिश नंदी एक प्रसिद्ध भारतीय कवि,फिल्म निर्माता और लेखक थे। 8 जनवरी 2025 को उनका निधन हो गया। उनके निधन का कारण दिल का दौरा था बताया जा रहा है।
सुदीप पांडेय
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सुदीप पांडेय का 15 जनवरी को उनका निधन हुआ। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था।
देब मुखर्जी
एक्टर और फिल्ममेकर देब मुखर्जी का 14 मार्च को 83 साल की उम्र में निधन हुआ। यह बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता थे और बॉलीवुड इंडस्ट्री पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल के अंकल के थे।
मनोज कुमार
दिग्गज कलाकार मनोज कुमार ने भी इस दुनिया को 87 साल की उम्र में अलविदा कहा। मनोज अपने फैंस के दिलों में आज भी राज करते हैं। सूत्रों के अनुसार उनके निधन का कारण भी सीवियर हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
विभु राघव
मशहर टीवी एक्टर विभु राघव को कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन 2 जून को कैंसर की जंग से हार कर 37 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ कर चले गये।