फाइनेंशियल स्ट्रगल के बीच सुष्मिता सेन की एक्स भाभी ने खरीदा सपनों का आशीयाना, चारु असोपा ने दिखाई बीकानेर वाले घर की झलक
Friday, Apr 18, 2025-04:15 PM (IST)

मुंबई: सुष्मिता सेन की एक्स भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा ने हाल ही में मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर में रहने का फैसला किया। फाइनेंशियल स्ट्रगल के चलते एक्ट्रेस बेटी जियाना संग अपने होमटाउन में रह रही हैं। इस दौरान वह ऑनलाइन कपड़े बेचने का काम शुरू कर चुकी हैं जिनका बीते दिनों वीडियो वायरल हुआ था।
इसी बीच अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर नया ब्लॉग शेयर किया जिसमें उन्होंने बीकानेर में अपने नए घर की झलक दिखाई है जो उन्होंने खुद खरीदा है। वीडियो में दो मंजिला घर की झलक देखने को मिली है जिस पर अभी काम चल रहा है।
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह बेटी का कमरा और एक प्लेरुम बनवा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने यह भी ख्वाहिश जाहिर की कंस्ट्रक्शन का काम खत्म होने के बाद वह अक्षय तृतीया पर अपने नए घर में शिफ्ट होने की सोच रही हैं। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था-'मैं राजस्थान में अपने होमटाउन बीकानेर में शिफ्ट हो गई हूं। मैंने मुंबई अभी के लिए छोड़ दिया है और अपने पेरेंट्स के साथ रह रही हूं। एक महीने से ज्यादा हो गया है मुझे और जियाना को यहां रहते हुए। मुंबई में रहना आसान नही है। इसके लिए पैसा चाहिए। 1 से डेढ लाख का खर्चा किराया और बाकी सब में महीने का मेरे लिए आसान नहीं है। बाकी मैं नैनी के साथ जियाना को छोड़ नहीं सकती हूं. मैं नायगांव (मुंबई) में शूटिंग कर रही होती हूं जो मेरे लिए काफी मुश्किल हो रहा था। अपने घर वापस आना और नई चीज शुरू करना प्लान्ड था। यह जल्दबाजी का फैसला नहीं है।'