विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी की तैयारियां शुरू? अटकलों के बीच लाइटों से जगमगाया एक्टर का घर

Thursday, Feb 19, 2026-11:54 AM (IST)

मुंबई. एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल के दिनों में दोनों की शादी की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है। हालांकि, अब तक न तो विजय और न ही रश्मिका ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर रोशनी और सजावट से जगमगाता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो देखने के बाद फिर से उनकी शादी की अटकलों को हवा मिल गई है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा का घर रोशनी और सजावट से जगमगा रहा है। घर पर लगी लाइटिंग और तैयारियों को देखकर कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शादी की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह सजावट किसी निजी समारोह के लिए है या किसी और खास मौके के लिए।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)

 

एयरपोर्ट पर साथ दिखे दोनों

इसी बीच, विजय और रश्मिका को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग मुंबई से हैदराबाद पहुंचे। रश्मिका सिंपल फ्लोरल कुर्ता सेट में नजर आईं, जबकि विजय का लुक भी थोड़ा बदला हुआ दिखाई दिया। इन तस्वीरों और वीडियोज के सामने आने के बाद शादी की अटकलें और तेज हो गईं।

 

वायरल हुआ कथित निमंत्रण पत्र

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कथित इनविटेशन कार्ड भी वायरल हुआ था। हालांकि इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में हो सकती है, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि समारोह में मोबाइल फोन और कैमरे ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की चर्चा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल इन सभी खबरों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस को विजय और रश्मिका की ओर से स्पष्ट घोषणा का इंतजार है। जब तक दोनों कलाकार खुद इस बारे में कुछ नहीं कहते, तब तक शादी की ये खबरें सिर्फ कयास ही मानी जाएंगी। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News