Video: गुजरात के गांव में ट्रैक्टर चलाती दिखीं अमिताभ की नातिन, पेड़ के नीचे बैठ नव्या ने लोगों के साथ की खूब बातें

Saturday, May 20, 2023-05:13 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों में नजर नहीं आईं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। नव्या सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और मजेदार वीडियोज से लोगों का खूब दिल जीतती हैं। हाल ही में अमिताभ की नातिन को गुजरात के एक गांव में ट्रैक्टर चलाते देखा गया। इसका वीडियो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की किया है, जिसे फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari


दरअसल, नव्या नवेल नंदा हाल ही में गुजरात के एक गांव में पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और पेड़ के नीचे बैठकर उनके साथ काफी बातें की और अच्छा वक्त बिताया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

इतना ही नहीं, नव्या ने लड़कियों के साथ  ट्रैक्टर भी चलाया। गांव के लोगों के साथ इतनी सादगी से समय बिताने का नव्या का अंदाज देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

PunjabKesari

 

 

 

नव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक दुकान की फोटो भी शेयर की है जिसमें कई प्रकार के चूरन रखे हुए हैं। दूसरे में स्टेशनरी से भरे एक कमरे की फोटो शेयर की है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News