बैसाखी के सहारे चलते दिखे ऋतिक रोशन, हेल्थ अपडेट देते हुए बोले- मेरा शरीर ऑन/ऑफ होता रहता है

Tuesday, Feb 17, 2026-02:46 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस, डांस और दमदार पर्सनैलिटी से हमेशा अपने फैंस का दिल जीतते हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख उनके फैंस चिंतित हो गए। दरअसल, वीडियो में ऋतिक बैसाखी के सहारे चलते नजर आए, जिसे देख फैंस उन्हें उनका हाल पूछने लग गए। ऐसे में अब ऋतिक ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात की है।

इंस्टाग्राम पर दिया हेल्थ अपडेट
ऋतिक रोशन ने हेल्थ अपडेट देते हुए अपने पोस्ट में लिखा- 'आज पूरे दिन बाएं घुटने में दर्द रहा, जो कल अचानक दो दिन के लिए गायब हो गया। अब ये मेरे रूटीन का हिस्सा बन गया है। हम सभी ऐसे शरीरों में रहते हैं जिनकी कार्यप्रणाली को हम कभी पूरी तरह से समझ नहीं पाएंगे। लेकिन मेरा शरीर एक अनोखा और दिलचस्प मामला है। शरीर के प्रत्येक अंग में अपना-अपना ऑन/ऑफ बटन होता है और मेरा बायां पैर हमेशा से ये ऑन/ऑफ फीचर इस्तेमाल करता आया है। बायां कंधा और एंकल भी इसी तरह काम करता है। बस अचानक से ऑफ हो जाते हैं। ये मूड है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक ने आगे लिखा- 'इस सिंपल प्रोडक्ट फीचर ने मुझे ऐसे एक्सपीरियंस दिए हैं, जो अधिकांश इंसानों को प्राप्त नहीं होते। मैं अपने दिमाग में घोर निराशा से भरे न्यूरॉन्स के साथ गर्व से घूमता रहता हूं। मैं एक यूनिक सिनैप्स सिस्टम का ओनर जिसने अंधेरी सुरंगों के भंवर बनाने में महारत हासिल कर ली है, जो मुझे तेजी से कई तरह की खाईयों में ले जाती हैं। यह सब मुझे ऐसी मानसिक क्षमताएं प्रदान करता है जो बाकी मनुष्यों से अलग हैं।'


बिगड़ जाता है मसल्स और नर्व का तालमेल
यही नहीं, उन्होंने और आगे लिखा- 'इनमें से सबसे बेहतरीन चीज है मेरा ह्यूमर। इसका एक उदाहरण यह है कि कभी-कभी मेरा मुंह "डिनर" बोलने से भी मना कर देता है। अब कल्पना कीजिए कि मैं एक सीरियस अदालती फिल्म सेट पर हूं, जहां मेरा डायलॉग है, "क्या आप डिनर के लिए घर आना चाहेंगे?" लेकिन मेरी जुबान ऑफ हो गई है, इसलिए मैं चतुराई से, दृढ़ता से और बार-बार उसे "लंच" के लिए आमंत्रित करता हूं। क्योंकि शुक्र है कि लंच अभी भी ऑन है। यह सब मेरे निर्देशक की हैरानी के बीच हो रहा है, बेचारा, जो अंततः इस बेतुकी स्थिति को समझने की कोशिश करना छोड़ देता है, और शायद इसे किसी अजीब संयोग का नतीजा मानकर आगे बढ़ जाता है।'

 
फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह कोई गंभीर बीमारी है या अस्थायी शारीरिक समस्या। लेकिन इतना जरूर है कि ऋतिक रोशन अपनी स्थिति को सकारात्मक सोच और ह्यूमर के साथ संभालने की कोशिश कर रहे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News