पति संग झगड़े के बीच चंद्रिका ने नए लड़के संग शेयर किया किलसा देने वाला वीडियो, बिदके युगम बोले- तू किसी को भी आशिक बना..
Thursday, Feb 05, 2026-04:38 PM (IST)
मुंबई.'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई के आरोप लगाए थे और इसके बाद वह एक लड़के संग काफी क्लोज नजर आई। इसके बाद चंद्रिका ने उसी लड़के के साथ एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हसीना की मांग भरता दिखता है। इन सबके बीच चंद्रिका के पति का एक वीडियो सामने आया है, जो उन्हें चेतावनी देता दिख रहा है।
दरअसल, सामने आए नए वीडियो में चंद्रिका किसी और लड़के के साथ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह लाल सलवार सूट और लाल सिंदूर में दिखाई दे रही हैं, जबकि वह आदमी उनके सिर से सिंदूर सजाता है और वहीं सिंदूर अपने माथे पर तिलक लगाता है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं।'
वहीं, इससे पहले चंद्रिका दीक्षित इसी शख्स संग शब-ए-बारात की शुभकामनाएं देती नजर आई थी। क्लिप में दोनों पति-पत्नी जैसे बर्ताव करते हुए दिखे थे।
चंद्रिका के नए इंसान संग वीडियोज देख दर्शकों अटकलें लगाने लगे कि क्या उन्होंने दोबारा शादी कर ली है। इसी बीच, युगम ने चंद्रिका के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, क्योंकि उनके पास उस अकाउंट का एक्सेस था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अपने नए आशिक के साथ घूम, मुझे फर्क नहीं पड़ता।' वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया कि चंद्रिका को पता चलने पर कि उनके पास उसका एक्सेस है, वह वीडियो जल्द ही अपने अकाउंट से डिलीट कर सकती हैं। दुकान के सामने खड़े होकर युगम ने कहा, 'चंद्रिका, तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस तो कभी नहीं ले पाएगी, चाहे पेज का ले ले।' तू चाहे किसी के भी साथ घूम, किसी को अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम, मुझे फर्क नहीं पड़ता।
आगे युगम ने धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई उनकी दुकान पर आया तो वह उसकी टांगे तोड़ देंगे। हालांकि, यह वीडियो अब चंद्रिका के पेज से हटा दिया गया है, लेकिन युगम के इंस्टा हैंडल पर अभी भी मौजूद है।
चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा की पर्सनल लड़ाई सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। लोग दोनों के इस झगड़े पर कमेंट करते हुए तरह-तरह की बातें बना रहे है।
