एमी-तानिया की फिल्म ''ओए मखना'' रिलीज, सिनेमाघरों में मचा रही धूम

Friday, Nov 04, 2022-11:12 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाबी फिल्म 'ओय मखना' आज यानी 4 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। दर्शक पहले से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म में एमी विर्क, गुगु गिल और तानिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

यह फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही चर्चा में आई थी। ट्रेलर में हमने देखा कि गुगु गिल एमी विर्क के चाचा बन गए हैं। वहां एमी को तानिया से प्यार हो जाता है, जिससे वह शादी करना चाहता है।

हालांकि, उन्हें शादी के लिए क्या करना होगा और उनके रिश्ते में क्या-क्या उतार-चढ़ाव आएंगे, ये सब फिल्म में देखना मजेदार होगा।

सिद्दीका शर्मा, सुखविंदर चहल, हरदीप गिल, तरसेम पॉल, दीदार गिल, सतवंत कौर, रोज जे. कौर, मंजू महल और परमिंदर गिल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म 'ओय मखना' की कहानी राकेश धवन ने लिखी है और इसका निर्देशन सिमरजीत सिंह ने किया है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News