ये टाइम फिर नहीं आएगा...अंगद बेदी का पिता बिशन का पैडीक्योर करते का वीडियो, बोले-''जीऊंदा रह बापू..तेरे पैरों में है बसती मेरी दुनिया''

Wednesday, Mar 30, 2022-04:21 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ परिवार संग बिताए पलों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अंगद ने पिता बिशन सिंह बेदी संग एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पिता बिशन की खूब सेवा करत दिख रहे हैं।

PunjabKesari

इस वीडियो को देख आपको भी बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बाॅस' के गाने पिता से है नाम तेरा... पहचान तेरी.. जीए जिस सहारे पे तू पिता से वो सांस मिली है पिता रब तेरा...के बोल याद आ जाएगे। वीडियो में जहां अंगद कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। वहीं उनके पिता बिस्तर पर बैठे हैं।

PunjabKesari

अंगद पिता के नाखुन काट रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का साॅन्ग बज रहा है।

PunjabKesari

 

अंगद ने इस वीडियो के साथ पंजाबी में कैप्शन लिखा-'इह टाइम मुड़ वापस नहीं आउना!!!जीऊंदा रह बापू!!! 🙌🏻🙌🏻❤️❤️तेरे पैरां विच ही वसदी मेरी दुनिया।'( ये टाइम वापस मुड़कर नहीं आएगा!!!जीता रह बापू पू!!!तेरे पैरों में है बसती मेरी दुनिया)'#bishansinghbedi #bapu #family #reels #reelsinstagram । फैंस अंगद के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंगद आखिरी बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में थे। वहीं नेहा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News