बॉलीवुड की जान बनेगी अंशिका सिंह

Thursday, May 25, 2017-10:43 AM (IST)

पटना: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंशिका सिंह अब बॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है।  अंशिका ने रंगमंच और टीवी की दुनिया के बाद वर्ष 2015 में प्रदर्शित ई हमार हा से भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया।अंशिका अब बॉलीवुड फिल्म में भी काम करने जा रही है। अंशिका फिल्म पटना मेरी जान से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। अंशिका बॉलीवुड में काम करने को लेकर बेहद रोमांचित है।  अंशिका ने यूनीवार्ता को बताया कि वह इंदू चंद्रा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले ब्रजेश पाठक निर्मित फिल्म पटना मेरी जान से ङ्क्षहदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। 

अंशिका सिंह ने बताया, जब मैने इस फिल्म की कहानी सुनी तो बेहद पसंद आयी। यह राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मेरा किरदार शहरी लड़की का है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही पटना और रांची में की जायेगी। यह नवोदित कलाकारों को लेकर बनायी जा रही फिल्म है।  अंशिका ने बताया कि उनके लिये भाषा कोई मायने नही रखती है। उन्होंने बताया कि उनके लिये अच्छी स्क्रिप्ट मायने रखती है और वह हर भाषा में काम करने की ख्वाहिश रखती है। अंशिका का मानना है कि अच्छी पटकथा मिलने पर वह हर क्षेत्रीय भाषा की फिल्म में काम करना चाहती हैं। अंशिका इन दिनों इश्क बड़ा बेदर्दी है और जर्नादन जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News