अनुराग कश्यप की बेटी ने फिर की शादी: न्यूयॉर्क में आलिया ने की क्रिश्चियन वेडिंग,सासू मां की 30 साल पुरानी ड्रेस पहन बनीं खूबसूरत दुल्हनिया
Tuesday, Jul 08, 2025-10:27 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। जी हां,आलिया कश्यप ने अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ फिर से शादी कर ली है। उन्होंने इस बार न्यूयॉर्क में क्रिश्चियन वेडिंग की। इस खास मौके पर उन्होंने सासू मां की 30 साल पुरानी वेडिंग ड्रेस पहनी थी।
इस वेडिंग सेरेमनी की फोटोज वायरल हो रही हैं।अपने खास दिन के लिए, आलिया ने एक फिटिंग सफेद गाउन चुना जिसमें बारीक लेस का काम था। इस गाउन में स्वीटहार्ट नेकलाइन और सीक्विन वर्क था। उन्होंने इस लुक को मैचिंग लेस ग्लव्स, एक घूंघट (वील), एक खूबसूरत दो-परतों वाला डायमंड नेकलेस, झुमके, एक एलीगेंट ब्रेसलेट और अपनी वेडिंग रिंग्स के साथ पेयर किया।
आलिया ने अपने बालों को हल्के वेव्स में स्टाइल किया था और उनका मेकअप सॉफ्ट और ड्यूई लुक में रखा गया था, जिसमें ज्यादातर न्यूड टोन का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने अपने ब्राइडल बुके की तस्वीर भी शेयर की जिसमें गुलाब, बेबीज़ ब्रेथ और लिली के फूल शामिल थे।
वहीं शेन ब्लैक पैंटसूट में बेहद स्मार्ट दिखे, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट, काले बो टाई, सफेद पॉकेट स्क्वेयर, अपनी वेडिंग रिंग और बेबीज़ ब्रेथ से सजे एक बाउटनियर के साथ पेयर किया था। तस्वीरों में यह जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आई, एक-दूसरे की ओर प्यार से मुस्कुराते हुए। उन्हें Kiss करते, हाथों में हाथ डालकर गार्डन में चलते हुए, पोज देते हुए देखा गया।
आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'हमने फिर से शादी कर ली है।' ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। खुशी कपूर से लेकर कई जाने-माने सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी।
आलिया ने बताया कि उन्होंने अपनी अमेरिकी शादी के लिए खूबसूरत सास की 30 साल पुरानी वेडिंग ड्रेस पहनी। ये बहुत खास थी। टाइमलेस और क्लासिक।
आलिया फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनकी शेन से पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई और इसके तुरंत बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। 2023 में उनकी सगाई हो गई, शेन ने बाली में उन्हें प्रपोज किया। आलिया और शेन की 11 दिसंबर, 2024 को मुंबई हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। इस वेडिंग सेरेमनी में आलिया ने पेस्टल पिंक लहंगा पहना था, जबकि शेन ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी। इस दौरान दुल्हन के पिता अनुराग कश्यप बहुत इमोशनल नजर आए थे। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मालदीव गए थे।