अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने नए व्लॉग में गर्लफ्रेंड से कराई मुलाकात, इस हसीना को डेट कर रहे हैं आर्यमान सेठी

Tuesday, Jul 15, 2025-01:20 PM (IST)

मुंबई. आर्यमान सेठी, जिन्हें पहली बार दर्शकों ने उनकी मां अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब व्लॉग चैनल के ज़रिए जाना, अब धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वह न केवल एक उभरते हुए सिंगर हैं, बल्कि अब उन्होंने खुद का व्लॉग चैनल भी शुरू कर दिया है, जहां वे अपनी ज़िंदगी के निजी पलों को अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में आर्यमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक दिलचस्प व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह दर्शकों को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में आर्यमान एक दूसरे शहर की ओर रवाना होते हैं, जहां उनकी गर्लफ्रेंड रह रही हैं। आर्यमान उन्हें बिना बताए सरप्राइज देना चाहते हैं। व्लॉग में वह गर्लफ्रेंड का नाम म्यूट रखते हैं, जिससे सस्पेंस बना रहता है।

PunjabKesari

आगे चलकर, जब वह उनसे मिलते हैं तो उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हैं और फिर कैमरा उनकी गर्लफ्रेंड की ओर घूमता है- जो और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस और मॉडल योगिता बिहानी हैं।

कौन हैं योगिता बिहानी?
योगिता बिहानी पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह पहले भी कई टेलीविज़न और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुकी हैं। योगिता और आर्यमान की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें आर्यमान ने गाना गाया था और योगिता उस गाने में अभिनय करती हुई दिखाई दी थीं।

PunjabKesari

इसी म्यूजिक वीडियो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती और नज़दीकियां बढ़ीं, जो अब रिश्ते में बदल चुकी हैं। इस म्यूजिक वीडियो को आर्यमान के पेरेंट्स अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने भी काफी पसंद किया था।

साथ में बिताया क्वालिटी टाइम
व्लॉग में दिखाया गया है कि योगिता से मिलने के बाद दोनों ने साथ में वक्त बिताया। साथ घूमें, बातें कीं और दिन का अंत एक डिनर डेट के साथ किया। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाइयां दीं और उनके रिलेशनशिप की सराहना की।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News