अरिजीत सिंह ने तलाकशुदा महिला से की दूसरी शादी,देखे तस्वीरें
Friday, Feb 16, 2018-12:28 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में सालों के संघर्ष के बाद फिल्म आशिकी 2 में फेमस गाने ‘तुम ही हो’ ने अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को रातों रात स्टार बना दिया। बहुत कम लोग जानते होंगे की अरिजीत एक सिंगर के साथ साथ बैडमिंटन प्लेयर, राइटर, मूवी फ्रीक और डॉक्युमेंट्री मेकर भी हैं। लेकिन, अरिजीत की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। अरिजीत सिंह की पत्नी के बारे कम लोग को पता है।
वह अक्सर अपनी पत्नी के प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हैं और इस बारे में बात करते हैं कि उनकी पत्नी दुनिया की सबसे अच्छी पत्नी है। लेकिन, इस बात को केवल कुछ लोग ही जानते हैं कि अरिजित ने दो शादियां की है।
अरिजीत सिंह की पत्नी का नाम कोयल है। अरिजीत सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से 20 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी की थी। इस खबर की पुष्टि शादी की तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हुई थी। अरिजीत सिंह ने न केवल कोमल स्वीकार नहीं किया बल्कि उनके बेटे को भी स्वीकार किया। अपने असफल विवाह के बाद दोनों को एक-दूसरे का सहारा मिला और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
यह अरिजीत की दूसरी शादी थी। अरिजीत सिंह ने इससे पहले एक रियलिटी शो की को-कंटेस्टेंट के साथ शादी की थी। हालांकि, उनके तलाक के पीछे के कारण के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।