दूसरी बार मां बनीं Ileana D’Cruz, बेटे की प्यारी सी तस्वीर शेयर कर सुनाई Good News
Saturday, Jun 28, 2025-10:33 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज एक बार फिर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय की तस्वीर शेयर कर इलियाना ने इस गुड न्यूज को शेयर किया।
एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। नाम के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने नन्हें बेबी के बर्थ डेट भी फैंस के साथ शेयर की।
इलियाना ने बेबी बॉय की सोते हुए क्यूट फोटो शेयर की है। इलियाना ने अपने दूसरे बेबी का नाम कीनू राफे डोलन रखा है। बेबी का जन्म 19 जून 2025 को हुआ। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर करते हुए लिखा- हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।
एक्ट्रेस ने इससे पहले अगस्त 2023 में पहले बेटे को जन्म दिया था। इलियाना ने अपने पहले बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा था। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को रिवील नहीं किया था लेकिन कुछ दिन पहले एक्ट्रेस के बेबी बंप को देखकर कयास लगाया गया था कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं। अब फाइनली एक्ट्रेस ने खुद ही बेबी के जन्म की अनाउंसमेंट कर दी है।