दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं Bipasha Basu? मिनी ड्रेस में एक्ट्रेस को इस अंदाज में देखा यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Sunday, Jun 22, 2025-10:36 AM (IST)

मुंबई.  एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल ने साल 2016 शादी रचाई थी और इसके 6 साल बाद अपने पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम देवी है। इसी बीच अब फिर से बिपाशा के मां बनने की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में पति संग स्पॉट हुईं एक्ट्रेस को देख लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए। तो आइए जानते हैं माजरा क्या है.. 

PunjabKesari
 
दरअसल, बिपाशा बसु को हाल ही में पति करण संग पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां उनके बढ़े हुए वजन को लेकर लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि करण, बिपाशा का बाहर खड़े इंतजार कर रहे होते हैं। इसके बाद दोनों साथ में निकलते हैं। इस दौरान बिपाशा को येलो कलर की मिनी ड्रेस के साथ व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। बिपाशा ने जो ड्रेस पहनी थी वो काफी लूज थी। एक्ट्रेस के इस लुक में देखने के बाद कई यूजर्स उन्हें बढ़े वजन के लिए ट्रोल करने लगे। वहीं, एक यूजर ने तो ये तक पूछ लिया कि क्या वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं? वहीं दूसरे ने लिखा- इनके चलने का अंदाज अजीब है।

PunjabKesari


हालांकि, इन सब खबरों पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने कोई रिएक्ट नहीं किया है। 

 


फिलहाल बिपाशा फिल्मों से दूर अपनी लाडली बेटी देवी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं और अक्सर उसके साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News