अर्जुन रामपाल ने रखा तीसरे बच्चे का नाम, बेटे संग शेयर की क्यूट तस्वीर
Sunday, Jul 28, 2019-03:28 PM (IST)

तड़का टीम। अर्जुन रामपाल 18 जुलाई को तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया है। उनके 2 बच्चे उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया से थे। तीसरी बार पिता बनने पर अर्जुन बहुत खुश हैं। हालाँकि, अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन, अर्जुन का परिवार गेब्रिएला को अपना चुका है। अर्जुन की शादी 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से हुई थी, 2008 में दोनों अलग हो गए थे।
अर्जुन ने अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर किया था। जिसमें अर्जुन अपने लिटिल प्रिंस के नन्हे-नन्हे हाथ थामे हुए हैं. बेटे संग अर्जुन की ये फोटो बेहद क्यूट है. अर्जुन ने बेटे की इस फोटो को एक भावुक सा कैप्शन भी लिखा है।
उन्होंने लिखा, 'आंसु, खुशी, आभार और रोशनी से बनी एक कीमती चीज. हमारी जिंदगी में सारे रंग भर गए। हम बहुत लकी महसूस करते हैं। जूनियर रामपाल का स्वागत है। सभी का धन्यवाद , आपके प्यार और खूबसूरत दुआओं के लिए, बेबी 'अरिक रामपाल' को हैलो कहिए.'
अर्जुन या गैब्रिएला अपने नए बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और इससे पहले भी कई बार दोनों 'अरिक रामपाल' की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।