इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा ने छोड़ा मुंबई वाला अपार्टमेंट, तस्वीरें शेयर कर बोलीं-''एक युग का अंत''

Thursday, Apr 17, 2025-04:37 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस व यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्हें इस विवाद के चलते कानूनी मुश्किलों और लोगों के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं लोगों ने एक्ट्रेस को रेप व मौत की धमकियां भी दीं। वहीं, इन सबके बीच अब हाल ही में अपूर्वा ने अपना मुंबई वाला घर छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

अपूर्वा ने छोड़ा मुंबई वाला अपार्टमेंट

अपूर्वा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने मुंबई अपार्टमेंट को छोड़कर जा रही हैं। उन्होंने एक घर की तस्वीर शेयर की, इसमें कम रोशनी, कार्डबोर्ड बॉक्स और  काफी सामान दिख रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'एक युग का अंत।'

PunjabKesari

इससे पहले अपूर्वा मखीजा ने 09 अप्रैल को अपना पहला व्लॉग शेयर किया। इस व्लॉग के जरिए उन्होंने बताया कि समय रैना के शो में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद से उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए।

इससे पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया था कि कैसे इस घटना के बाद ट्रोलर्स ने उनके और उनकी मां के अकाउंट पर जाकर उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मेरी मां का ब्लड प्रेशर हाई हो गया था। इस दौरान अपूर्वा ने यह भी कहा कि मेरे पैरेंट्स बड़े ही सिंपल लोग हैं और लोगों ने उनके साथ ऐसा किया और वो भी मेरी वजह से।

क्या था मामला
दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर अश्लील टिप्पणी की थी, जिसमें अपूर्वा मखीजा भी मौजूद थी। रणवीर की इस टिप्पमी पर बवाल मचने पर एक्ट्रेस भी विवादों में आ गई थीं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News