घर गूंजी किलकारीः शादी के 8 साल बाद बने पिता डायरेक्टर एटली कुमार, पत्नी प्रिया ने बेटे को दिया जन्म
Wednesday, Feb 01, 2023-10:11 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों खुशियों की बहार चल रही है। कोई स्टार शादी के बंधन में बंध रहा है तो कोई अपने घर नन्हें बच्चे का स्वागत कर रहा है। इसी बीच मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। एटली की पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म को दिया है। यह गुड न्यूज डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
एटली कुमार और प्रिया शादी के 8 साल बाद माता-पिता बने हैं, जिसके चलते उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही है। एटली कुमार ने मंगलवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की,। एक तस्वीर में वह और उनकी पत्नी बेबी शूज पकड़े हुए नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में एटली कुमार और उनकी वाइफ बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इसके जैसी दुनिया में कोई फीलिंग नहीं है। जैसी बेटे के जन्म पर है। पिता बनने का एक नया रोमांच आज से शुरू हो रहा है।'
बता दे, एटली कुमार ने दिसंबर में पेरेंट्स बनने का खुलासा किया था।
गौरतलब है कि एटली कुमार और प्रिया ने साल 2014 में शादी रचाई थी। शादी के 8 साल बाद अब बेटे के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।
काम की बात करें तो, एटली कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर हैं। उन्होंने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का डायरेक्शन भी किया है। 'जवान' शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति अहम भूमिका में नजर आएंगे।