चुनाव से पहले यूट्यूबर मनीष कश्यप ने BJP से इस्तीफा देने का लिया निर्णय, जानिए क्या है पूरा मामला

Friday, Mar 28, 2025-12:00 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : इस समय कई यूट्यूबर्स विवादों में घिरे हुए हैं। सबसे पहले, मशहूर यूट्यूबर्स समय रैना और रणवीर अल्लाहाबादिया अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक विवादास्पद टिप्पणी के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। इसके बाद, यूट्यूबर कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करके सियासी विवाद खड़ा कर दिया। अब ताजा विवाद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप से जुड़ा हुआ है, जिनके खिलाफ हाल ही में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही मनीष ने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) से इस्तीफा देने का ऐलान भी किया है। आइए जानते हैं मनीष कश्यप के बारे में और इस विवाद की पूरी कहानी।

कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप बिहार के एक प्रमुख यूट्यूबर हैं, जो अपने वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 92 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। मनीष कश्यप अपनी लाइव वीडियो और वायरल कंटेंट के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, वे भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सदस्य भी हैं। मनीष ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया था और इसके बाद उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली थी, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

PunjabKesari

क्यों विवादों में घिरे मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप पर विवाद की वजह एक वीडियो है, जो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सहारन पुलिस ने उनके चैनल और अन्य 11 यूट्यूब चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह FIR उस खबर के प्रसारण के बाद दर्ज की गई थी, जिसमें एक महिला की पिटाई से संबंधित घटना दिखाई गई थी, जो सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में घटी थी। मनीष कश्यप ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि वे शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके बाद, उन्होंने यह भी कहा कि वे सारण के एसपी के सामने अपनी गिरफ्तारी देंगे।

PunjabKesari

आचार संहिता उल्लंघन का मामला

यह पहली बार नहीं है जब मनीष कश्यप विवादों में फंसे हैं। पिछले साल, जब उन्होंने भाजपा में सदस्यता ली थी, तो उन्होंने झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार किया था। इसी दौरान, आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी उनके खिलाफ दर्ज किया गया था। इस मामले में मनीष कश्यप के अलावा 10 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया था।

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News