''तू या मैं'' की रिलीज से पहले घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे आनंद एल राय, आध्यात्मिक रंग में रंगे दिखे निर्माता

Monday, Feb 02, 2026-11:08 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक-निर्माता आनंद एल राय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू या मैं’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, इससे पहले वे आध्यात्मिक रंग में नजर आए। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र स्थित प्रसिद्ध घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। इस खास मौके की झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की, जो अब चर्चा में है।

 

 

आनंद एल राय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर परिसर से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “हर हर महादेव”। उनकी इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी सराहा।


View this post on Instagram

A post shared by Aanand L Rai (@aanandlrai)

एक्टर जीत राय दत्त ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या बात है सर जी”, वहीं एक्टर रजनीश दुग्गल ने “हर हर महादेव” लिखकर अपनी श्रद्धा जाहिर की।

 
बता दें, आनंद एल राय की आगामी फिल्म ‘तू या मैं’ को 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, यानी वैलेंटाइन डे वीक पर दर्शकों को एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों कलाकार इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन बेजॉय नांबियार कर रहे हैं, जबकि आनंद एल राय इसके निर्माता हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News