भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी की बहन माया का निधन, ट्वीट के जरिए दी जानकारी
Thursday, Oct 13, 2022-04:59 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर और सांसद मनोज तिवारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की बहन माया का बनारस में निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी है। इस खबर के बाद लोग उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।
बहन के निधन की जानकारी देते हुए मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, 'दुःख के साथ सूचित करना है कि मेरी बड़ी बहन माया दीदी नहीं रही.. उसने आज वाराणसी में अंतिम साँस ले लिया.. ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें..' उनके इस ट्वीट के बाद स्टार्स से लेकर नेता जगत के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
बता दें, मनोज तिवारी भोजपुरी के एक जाने माने सिंगर और एक्टर हैं। वह कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। एक एक्टर होने के अलावा वह भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी है।