Forever: लेडी लव प्रिया बेनीवाल संग सिंगर मिलिंद गाबा ने की सगाई, संगीत-कॉकटेल पार्टी में धमाल मचाने पहुंचे ये स्टार्स

Wednesday, Apr 13, 2022-11:46 AM (IST)

मुंबई: टिनसल टाउन में एक बार फिर वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है।   एक के बाद एक कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे है। एक तरफ जहां बी-टाउन के चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस हफ्ते में शादी के बंधन में बंधन जा रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं  पंजाबी सिंगर और बिग बॉस ओटीटी फेम मिलिंद गाबा भी अपनी लेडी लव प्रिया बेनीवाल संग शादी रचा रहे हैं। ये कपल 16 अप्रैल को  हमेशा के लिए एक दूसरे का जीवन साथी बनने जा रहा है। मिलिंद गाबा ने 12 अप्रैल को दिल्ली में प्रिया बेनीवाल संग सगाई की। इंगेटमेंट सेरेमनी की कई तस्वीरें मिलिंद ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इंगेजमेंट पर प्रिया ने ग्रे कलर के लहंगे को चुना। उन्होंने इस लहंगे के साथ मैचिंग ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था। मिनिमल मेकअप,डार्क आईमेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

डायमेंड ग्रीन मोतियां वाला नेकपीस प्रिया के लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं मिलिंद  ब्लैक और गोल्डन टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ मिलिंद ने लिखा-'मिस्टर एंड मिसेज गाबा ️फॉरएवर एंड बियॉन्ड।'

PunjabKesari

इस दिन कपल की संगीत सेरेमनी भी थी जिसमें भूषण कुमार, मीका सिंह, गुरु रंधावा, सपना चौधरी, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर मिलिंद के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में प्रिया वैन्यू में ग्रैंड एंट्री लेती हुई दिख रही हैं। इस दौरान वह सीढ़ियों से उतरती हुई परी की तरह लग रही हैं। वह बार-बार हवा में हाथ लहराते हुए सभी को हाय कर रही हैं। इसी तरह दूसरे वीडियो में मिलिंद और प्रिया अपने खास लोगों के बीच डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari

मिलिंद गाबा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। वह आखिरी बार ‘बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। वहीं प्रिया बेनिवाल एक फेमस यूट्यूबर व फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वो मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल की बहन भी हैं। 

PunjabKesari

मिलिंद और प्रिया काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये कपल 16 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News