Bollywood Top 10:शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने प्रिंस-युविका, कृति से लेकर कैटरीना ने शेयर की करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Monday, Oct 21, 2024-06:38 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी का फेमस कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर खुशियां आई हैं। उन्होंने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। शादी के 6 साल बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरूला मम्मी पापा बन गया है। कपल के घर प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी है। वहीं, बीते दिन कृति खरबंदा से लेकर कैटरीना कैफ तक हसीनाओं ने खूब सज-धजकर करवा चौथ का त्योहार मनाया, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...
 

 

शादी के 6 साल बाद मम्मी-पापा बने प्रिंस-युविका

 

टीवी का फेमस कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर खुशियां आई हैं। उन्होंने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। शादी के 6 साल बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरूला मम्मी पापा बन गया है। कपल के घर प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी है।  एक कपल के एक करीबी सूत्र ने एक वेब पोर्टल को बताया 'युविका ने कल शाम एक बेटी को जन्म दिया।' यह खबर उनकी लाइफ में नया चैप्टर लेकर आया है। युविका और प्रिंस ने इस बारे में अभी बात नहीं की है। हालांकि, प्रिंस के पिता जोगिंदर नरूला ने इस खबर की पुष्टि की।उन्होंने कहा-' हां, बेटी ने जन्म लिया है और हम बहुत खुश हैं।'

करवा चौथ पर कैटरीना को सासू मां ने दुलारा 

 'पंजाबी बहू' कैटरीना कैफ ने 20 अक्बूटर को तीसरा करवाचौथ सेलिब्रेट किया। हर बार की तरह कैटरीना ने इस बार भी फैमिली के साथ ये त्योहार मनाया। करवाचौथ की खूबसूरत तस्वीरें कैटरीना ने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना का उनकी सास के साथ बोन्ड खूब सुर्खियां बटोर रहा है। करवाचौथ पर कैटरीना को सास की तरफ से प्रिंसेस ट्रीटमेंट मिला। सासु मां वीना कौशल अपनी बहू को खूब दुलार रही हैं।

मां की अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोए किच्चा सुदीप

20 अक्टूबर को जहां पूरा देश धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मना रहा था। वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट गया। किच्चा सुदीप के सिर से मां का साया उठ गया। जी हां, किच्चा सुदीप सरोजा संजीव ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे काफी लंबे समय से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था। किच्चा सुदीप अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके निधन से एक्टर बुरी तरह टूट चुके हैं।

पहले करवचौथ पर  पिया पुलकित के हाथों से चांद की तरह सजी कृति खरबंदा

साल 2024 में पहला करवाचौथ मनाने वालों में कई स्टार कपल्स भी शामिल हैं। इस लिस्ट में कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट भी हैं। करीब दस साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2024 में सात फेरे लिए थे।अब इस स्वीट कपल ने साथ में अपना पहला करवा चौथ मनाया है। इससे जुड़ी तस्वीरें दोनों ने ही अपने सोशल हैंडल पर शेयर की हैं, जिनमें हमेशा की तरह ही इनका अंदाज सुपर फैशनेबल लग रहा है। पहले करवाचौथ पर पति के हाथों से चांद की तरह सजी कृति के आगे तो आप उनका शादी के दिन वाला लुक भी भूल जाएंगे।  

सात समंदर पार प्रियंका का फिल्मी करवाचौथ

  अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा LA में बस गई हैं। सात समंदर पार रहने के बाद भी प्रिंयका दिल से देती हैं। वह भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों, रस्मों और त्योहारों को बिल्कुल नहीं भूली हैं वो अभी भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। यहां तक की प्रियंका ने पति निक जोनस को भी अपने रंग मे रंग लिया है। रविवार 20 अक्टूबर को  प्रियंका ने लॉस एंजिल्स में करवा चौथ मनाया, वो भी फिल्मी स्टाइल में जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं।  

पसुपु दंचतम रस्म के साथ शुरू हुई नागा चैत्नय-शोभिता की शादी की रस्में

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए एकदम तैयार हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने अगस्त में ही एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए एकदम तैयार हैं। कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं।

 

Dharma Productions : वैक्सीन मैन अदार पूनावाला अब बनाएंगे फिल्में,खरीदी करण जौहर की कंपनी में 50% हिस्सेदारी 

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर  ने अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में आधी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। वहीं इसकी डील भी हो गई है जो 1,000 करोड़ की है। भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ये डील अब तक की बड़े सौदों में शामिल होगी। बाॅक्स ऑफिस पर ब्लाॅकबस्टर हिट देने वाले करण जौहर ने ये सौदा दिग्गज भारतीय बिजनेसमैन अदार पूनावाला के साथ किया है।अदार पूनावालासीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और अरबपति हैं।

 

अनुष्का-विराट का अनोखा करवाचौथ, मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन का आनंद लेते दिखे 'विरुष्का' 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों काम में कितना भी बिजी क्यों ना एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। शर्मा कपल्स को अक्सर भगवान की भक्ति में लीन देखा जाता है। अब कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 20 अक्टूबर को जहां पूर देश करवा चौथ के शुभ अवसर का जश्न मनाने में व्यस्त था, तब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में कीर्तन में भाग लेते देखे गए। इस जोड़े ने एक अनोखे करवा चौथ का जश्न मनाया क्योंकि उन्हें मुंबई के नेस्को में लोकप्रिय अमेरिकी गायक कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में भाग लेते देखा गया। कार्यक्रम का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।  इस दौरान दोनों ही बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आए।  

नहीं रहे मशहूर शायर फहमी बदायूंनी, 72 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

मशहूर शायर फहमी बदायूंनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 20 अक्टूबर, बीते रविवार को निधन हो गया। फहमी 72 साल के थे और काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। फहमी के निधन से उनके चाहने वालों बड़ा झटका लगा है और वे सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

धर्म के रास्ते पर चल इस एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, अपनी फोटोज देखकर हुई शर्मिंदगी, पहनने लगीं हिजाब
 फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत कर नाम कमाने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस जरनिश खान की तरफ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने सिर्फ 9 साल बाद शोबिज इंडस्ट्री से तौबा कर लिया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है और इसके पीछे की वजह भी एक इंटरव्यू में बताई है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News