राजपाल यादव को मिली जमानत, मशहूर सिंगर गीता का ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
Monday, Feb 16, 2026-06:01 PM (IST)
मुंबई. चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को हाल ही में बड़ी राहत मिल गई है। करीब 10 दिन जेल में गुजारने के बाद आज एक्टर जेल से बाहर आ गए हैं। कुछ शर्तों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं, ओडिया संगीत की फेमस सिंगर गीता पटनायक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका कटक के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंगर के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने मीडिया के साथ बातचीत में की है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
टॉलीगंज इलाके की डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी आग, जान बचाने को बिल्डिंग से नीचे आए स्टार्स
साउथ कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में रविवार दोपहर एक लग्जरी बिल्डिंग में आग लग गई, जिससे वहां हलचल मच गई। आग लगने से बिल्डिंग के लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। आग डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां एक्टर यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस एमएलए सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं।
मुंबई मेट्रो हादसे को ऋतिक रोशन ने बताया बेहद दुखद और दर्दनाक, कहा-ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम प्रमुखता होनी चाहिए
मुंबई के मुलुंड में 14 फरवरी को एक बेहद ही भयानक हादसा हुआ। मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन के ऊंचे पुल की रेलिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग तीन लोग घायल हो गए। इस घटना पर लोग सोशल मीडिया पर अपना रोष प्रकट करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए इसे दिल दहला देने वाला बताया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से एक खास अपील भी की है।
शुरू हुईं अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी की तैयारियां, पहले मेहमान बने सुपरस्टार चिरंजीवी
एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई व एक्टर अल्लू सिरीश जल्द ही अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी संग शादी के बंधन में बंधन जा रहे हैं। जैसे-जैसे वेडिंग डेट नजदीक आ रही है, वैसे ही तैयारियां जोर पकड़ रही है। शादी के लिए परिवार ने इंविटेशन कार्ड बांटने भी शुरू कर दिए हैं और उनके पहले मेहमान मेगास्टार चिरंजीवी बने हैं।
रोहित शेट्टी से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी कामयाबी, हरियाणा से गिरफ्तार किए शूटर
मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार शूटरों समेत कुल छह आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
पति विराट संग एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा ने ली एंट्री, व्हाइट फ्लोरल आउटफिट में एथनिक लुक से चुराई लाइमलाइट
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के पावर कपल माने जाते हैं। देश-दुनिया में दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और जहां भी ये साथ नजर आते हैं, कैमरे खुद-ब-खुद उनकी ओर मुड़ जाते हैं। वहीं, सोमवार सुबह इस जोड़ी को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जहां दोनों कैमरे के नजरों से बच न सके और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गईं।
आदेश के बाद भी पेश नहीं हुईं अमीषा पटेल, मुरादाबाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट
एक्टर राजपाल यादव के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उनके खिलाफ ये वारंट उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने सालों पुराने धोखाखड़ी के मामले में जारी किया है।
1.5 करोड़ जमा कराएं, तब हो सकती है रिहाई! राजपाल यादव को हाईकोर्ट से मिला 3 बजे तक अल्टीमेटम
एक्टर राजपाल यादव से जुड़े 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आज 16 फरवरी 2026 को अदालत में अहम सुनवाई हुई। उनकी जमानत याचिका पर विचार करते हुए कोर्ट ने उन्हें राहत तो दी, लेकिन एक शर्त के साथ। अदालत ने निर्देश दिया कि राजपाल यादव 1.5 करोड़ रुपये की राशि जमा कराएं, जिसके बाद उन्हें रिहा किया जा सकता है। फिलहाल कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है और दोपहर 3 बजे से दोबारा सुनवाई होगी।
आज हमारे भाई के लिए एक महत्वपूर्ण दिन..सोनू सूद ने की राजपाल यादव की रिहाई की दुआ
आज एक्टर राजपाल यादव के लिए बड़ा अहम दिन है। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक्टर की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाल ही में कोर्ट ने एक शर्त के साथ राजपाल को राहत देने की याचिका पर विचार किया। अदालत ने निर्देश दिया कि वो पहले 1.5 करोड़ रुपये की राशि जमा कराएं, जिसके बाद उन्हें रिहा किया जा सकता है। फिलहाल कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है और दोपहर 3 बजे से दोबारा सुनवाई होगी। इसी बीच एक्टर सोनू सूद ने राजपाल के समर्थन में एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
इस मशहूर सिंगर का ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन, कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। ओडिया संगीत की फेमस सिंगर गीता पटनायक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका कटक के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंगर के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने मीडिया के साथ बातचीत में की है। यह दुखद समाचार सामने आते ही उनके फैंस व करीबियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
10 दिनों तक जेल काटने बाद राजपाल यादव को मिली जमानत, शर्त मुताबिक जमा कराए 1.5 करोड़ रुपए
एक्टर राजपाल यादव से जुड़े 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आज 16 फरवरी 2026 को कुछ घंटे पहले अदालत में एक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर विचार करते हुए निर्देश दिया था कि राजपाल यादव 1.5 करोड़ रुपये की राशि जमा कराएं, जिसके बाद उन्हें रिहा किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें आज 3 बजे का समय दिया था। वहीं, एक्टर ने तय समय से पहले कोर्ट का आदेश मान लिया और 1.5 की राशि जमा करा दी, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च तय की गई है। एक्टर को जमानत मिलने के साथ ही उनके परिवार, करीबियों और फैंस ने राहत की सांस ली है।
