जब शूटिंग सेट पर हुआ था दीपिका और प्रियंका का झगड़ा, वायरल हुआ पुराना VIDEO

Saturday, May 05, 2018-06:51 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा औऱ दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका और दीपिका में आपसी एक क्यूट सी नोकझोंक नजर आ रही है। दरअसल 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा आपस में उलझ पड़ी थीं। इसका खुलासा अब एक वीडियो से हुआ है। 
PunjabKesari
वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका एक दूसरे के अपोजिट पीठ करके बैठी हैं तभी दोनों के जूड़े आपस में टकराते हैं। फिर क्या दोनों एक दूसरे को हाथ से मारते हुए मुंह चिढ़ाती हैं। इतना ही नहीं दीपिका तो प्रियंका के पीछे से चाकू मारने की एक्टिंग भी करती हैं। 
PunjabKesari
घबराइए मत, दीपिका और प्रियंका के बीच असल में कोई लड़ाई नहीं होती बल्कि दोनों मजाकिया अंदाज में एक दूसरे को छेड़ रही होती हैं। यह वीडियो फिल्म के गाने 'पिंगा' के दौरान शूट के बीच का है। वीडियो में प्रियंका और दीपिका का पिंगा वाला अवतार नजर आता है।


गाने की शूटिंग के बीच में प्रियंका और दीपिका थक जाती हैं और कुर्सी पर बैठ जाती हैं। इसी दौरान प्रियंका और दीपिका दोनों मजाकिया अंदाज में लड़ती है। बता दें कि फिल्म में प्रियंका और दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी थे।


Punjab Kesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News