Deepika Padukone ने बच्चे के जन्म से पहले लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद, Ranveer को देख यूजर्स बोले- रणवीर केयरिंग पति है

Saturday, Sep 07, 2024-01:16 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशी के मौके पर गणेश चतुर्थी के दिन, जो 6 सितंबर से शुरू हुई है, दोनों ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। कुछ लोग इस देख कर सोच रहे थे कि एक्ट्रेस शायद जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी।

PunjabKesari

बता दें, गणेश चतुर्थी के मौके पर दीपिका और रणवीर का मंदिर में दर्शन करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। दीपिका ग्रीन और गोल्डन साड़ी में सुंदर लग रही थीं, जबकि रणवीर ऑफ-व्हाइट कुर्ते में नजर आए। दोनों ने मंदिर में दर्शन के बाद अपने फैंस को भी ग्रीट किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने मजाक में लिखा कि चाहे लड़का हो या लड़की, बस रणवीर के फैशन जैसा न हो। वहीं, कई लोगों ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की और रणवीर को एक केयरिंग पति बताया। कई फैंस ने दीपिका को आराम करने की सलाह भी दी है। दीपिका इस महीने के मध्य में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकती हैं।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News