Video: बुढ़ापा बहुत खराब है...धर्मेंद्र को रोते देख टेंशन में फैंस

Saturday, Jun 21, 2025-12:41 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो वक्त-वक्त अपनी लाइफ की अपडेट फैंस को देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। अब उनके  इस वीडियो को देख फैंस टेंशन में हैं।जानिए पूरा मामला क्या है...

PunjabKesari


दरअसल, वीडियो में धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी एक्टर रहे दिलीप कुमार का एक गाना गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।ये गाना है 'ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल'। इसे सुनकर एक्टर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हो जाते हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- 'मुझे दलीप साहब का गाना बहुत पसंद है।उम्मीद है आपको फिल्म 'आरज़ू' का ये गाना पसंद आएगा।'

PunjabKesari


वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आखिरी बार वो शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे जिसमें वो शाहिद के दादा के रोल में दिखे थे अभी उनकी पाइपलाइन में 'यमला पगला दीवाना 3/और 'अपने 2'जैसी फिल्में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News